{"_id":"6a08b9076b3547cda303c84c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-136016-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: घोरडी में 26.98 लाख से होगा नालों में बाढ़ सुरक्षा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: घोरडी में 26.98 लाख से होगा नालों में बाढ़ सुरक्षा कार्य
विज्ञापन
उधमपुर। स्थायी बहाली योजना के तहत ब्लाॅक घोरडी में नाला घोढ़ां, बरमीन, सुलगार, सरसू, नडल और बिंडला नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाएं जाएंगे। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से कार्ययोजना को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना पर 26.98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बाढ़ के दौरान होने वाले भूमि कटाव व अन्य नुकसान की रोकथाम करना है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत इन नालों के किनारों को मजबूत करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए प्रोटेक्शन वर्क किया जाएगा। इसमें पत्थर और कंक्रीट के जरिए किनारों की पिचिंग, टूटे हुए पुराने सुरक्षा ढांचों की मरम्मत और कमजोर हिस्सों को फिर से मजबूत बनाना शामिल है। खास तौर पर उन स्थानों पर ध्यान दिया जाएगा जहां पहले बनाए गए सुरक्षा कार्य समय के साथ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
स्थानीय निवासी मनसुख राम, विश्वनाथ, ओम प्रकाश, मुंशी राम व अन्य का कहना है कि हर साल बरसात में इन नालों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के खेतों, सड़कों और रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचता है। कई बार फसलें बर्बाद हो जाती हैं। बाढ़ सुरक्षा कार्य होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
नालों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकता पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-गिरधारी लाल, एक्सईएन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग