{"_id":"695d521acd8ede7bd20c9645","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131388-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाई स्कूल कावा की जल्द बनेगी चहारदिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाई स्कूल कावा की जल्द बनेगी चहारदिवारी
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी हाई स्कूल कावा में लंबे समय से चली आ रही सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान अब जल्द होने वाला है।
विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से चहारदिवारी निर्माण के लिए 9.50 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में चारदीवारी न होने के कारण छात्रों, शिक्षकों और स्कूल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर परेशानी बनी हुई थी। खुले परिसर के चलते असामाजिक तत्वों का प्रवेश, आवारा पशुओं का आना-जाना और स्कूल समय के बाद परिसर में अनावश्यक गतिविधियों का खतरा बना हुआ था। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में चिंता थी। स्थानीय कालू राम, मोहनलाल, बद्री नाथ, मुंशी राम ने कहा कि चहारदिवारी के निर्माण से स्कूल परिसर सुरक्षित होगा और अनुशासन भी बेहतर बनेगा। इसके साथ ही विद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और शैक्षणिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सकेगा।