{"_id":"6910dade8570b23c1a089e43","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-129453-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पठानिया ने देव्यानी राणा के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पठानिया ने देव्यानी राणा के लिए मांगे वोट
विज्ञापन
उधमपुर। नगरोटा विधानसभा में देव्यानी राणा के लिए चुनाव प्रचार में जुटे उधमपुर पूर्व के विधायक रणबीर सिंह पठानिया ने कंगरियाल, पथवार, बटलालैद, पोंथल, चुलना, सागून, शुरता और आसपास के अन्य गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार देव्यानी राणा के लिए भारी मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि देव्यानी को दिया गया वोट एक बेहतर और समृद्ध नगरोटा के लिए दिया गया वोट है।
पठानिया ने इस बात पर जोर दिया कि स्वर्गीय देविंदर राणा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य और दूरदर्शी परियोजनाएं देव्यानी राणा के गतिशील और समर्पित नेतृत्व में ही अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर पाएंगी।
उन्होंने कहा कि उनकी युवा ऊर्जा, जमीनी स्तर पर विकास के प्रति प्रतिबद्धता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र में तीव्र प्रगति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
सुशासन, महिला सशक्तीकरण और वंचितों के कल्याण पर भाजपा के फोकस पर प्रकाश डालते हुए पठानिया ने मतदाताओं से पार्टी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मिशन का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवयानी के नेतृत्व में नगरोटा में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे के विकास और समावेशी विकास का एक नया युग शुरू होगा।