Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

मनुष्य को धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की जरूरत : स्वामी गुरदीप गिरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। गुरु रविदास मंदिर उधमपुर में रविवार को एक मानव कल्याण संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पठानकोट से पधारे प्रसिद्ध संत स्वामी गुरदीप गिरी महाराज ने की। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे और संत सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और भजन-कीर्तन से हुई। स्वामी गुरदीप गिरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के समय में मनुष्य को धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जात-पात, ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर समाज में समानता और प्रेम का संदेश फैलाना ही गुरु रविदास जी की वास्तविक शिक्षाओं का पालन है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशों और बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। सम्मेलन में अन्य संतों ने भी विचार व्यक्त किए और समाज में भाईचारा, एकता तथा शांति बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सामूहिक भोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी संगठन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वामी गुरदीप गिरी महाराज के आशीर्वचन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed