Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बट्टलबालियां नाले पर 24.88 लाख से होगा बाढ़ सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। यूटी कैपेक्स के तहत उधमपुर की पंचायत बट्टल के बट्टलबालियां नाले पर 24.88 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा का कार्य पूरा किया जाएगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस संबंधी टेंडर जारी कर दिया है। इस योजना के पूर्ण होने से बट्टलबालियां नाले के आस-पास लोगों की जमीनें और आवासीय क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, यह बरसाती नाला हर वर्ष बारिश के मौसम में उफान पर आ जाता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों की जमीनों और संपत्ति को नुकसान होता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि नाले पर पक्के बांध और सुरक्षा तटबंधों का निर्माण कराया जाए ताकि उनकी मेहनत की कमाई और जमीनें सुरक्षित रह सकें। वहीं अब सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से नाले के साथ लगते रिहायशी इलाके में भूमि कटाव की रोकथाम को लेकर सुरक्षा तटबंध बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। स्वीकृत परियोजना के तहत नाले के दोनों किनारों पर तटबंध निर्माण, पत्थरों की दीवारें (क्रेट वर्क) जैसे कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से नाले का जल बहाव सुव्यवस्थित होगा और बाढ़ जैसी स्थिति में भी पानी आसपास की जमीनों में नहीं घुसेगा।
विज्ञापन

वहीं इसके लिए स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताया है। स्थानीय अमर सिंह, सोमराज, ताराचंद, काका राम व अन्य का कहना है कि यह कदम क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ आने पर भूमि कटाव और पानी घुसने जैसी समस्या से काफी परेशानी पेश आती थी। अब इस योजना के पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सुई नाले पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य नाले में बाढ़ के कारण आसपास की जमीनों को होने वाले नुकसान से बचाना है।
-हरपाल सिंह, एक्सईएन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article