{"_id":"6803fe381f3af4688306ccfe","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122449-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: योग आसनों का अभ्यास किया, स्वस्थ रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: योग आसनों का अभ्यास किया, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय योग संस्थान की तरफ से शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में सुबह योग कक्षा का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक रघुवीर गंडोत्रा की देखरेख में प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही योग आसनों का महत्व भी समझाया गया।
योग संस्थान के सदस्य रविन्द्र ठाकुर ने कहा कि योग निरोगी जीवन जीने का सार है। हर व्यक्ति को योग अभ्यास करना चाहिए। इससे कई रोगों से बचाव होता है। तन और मन स्वस्थ रहता है। एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह पार्क में शुरू की गई योग कक्षाएं अब निरंतर जारी रहेंगी। यह पूरी तरह से निशुल्क हैं। इसलिए सभी से अनुरोध है कि इन योग कक्षाओं में भाग लेकर योग अभ्यास करें और अपने तन मन को स्वस्थ बनाएं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह साढ़े 6 बजे से योग कक्षा आरंभ की जाती है।
वहीं योग कक्षा में भाग लेने पहुंचे शहरवासियों ने भारतीय योग संस्थान की इस पहल की सराहना की। सोमराज अत्री व अन्य ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव, चिंता इत्यादि से परेशान है। इसके चलते कई रोग उन्हें घेर लेते हैं। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम है जिसके निरंतर अभ्यास से हम खुद को रोगों से दूर रख सकते हैं। इसलिए शहर के भीतर शहीद भगत सिंह पार्क में शुरू की गई योग कक्षा बेहद सराहनीय पहल है। इसका हर किसी को लाभ उठाना चाहिए। यहां योग प्रशिक्षक भी उपलब्ध हैं और योग कक्षा में भाग लेने के लिए कोई फीस भी नहीं है।