फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: तूफान ने मचाई तबाही, फसलों को पहुंचा नुकसान, पेड़ गिरने से एक की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर-रामनगर पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने का प्रयास करते वन कर्मी। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। तूफान और बारिश ने बुधवार देर शाम जिले भर में भारी तबाही मचाई। चिनैनी में ओलावृष्टि से किसानों की लगभग तैयार हो चुकी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों की टीन की छत उड़ जाने से लोग बेघर हो गए।
विज्ञापन

वहीं रियासी से उधमपुर की तरफ एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे एक युवक की गाड़ी पर टिकरी इलाके में आम का पेड़ गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला के कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेड़ गिरने के साथ ही बिजली के तार टूट गए। कई खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली ढांचे के क्षतिग्रस्त होने से जिलेभर के कई ग्रामीण इलाकों के साथ ही उधमपुर शहर के भी 80 प्रतिशत इलाकों में रात 8 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक करीब 14 घंटे बिजली गुल रही। रामनगर, चिनैनी, मजालता आदि में कई कच्चे घरों की टीन की छतें तक उड़ गईं। धार रोड पर शहर के समीप गोल मेला क्षेत्र में एक ट्रक डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया, ट्रक चालक बाल-बाल बचा। सुबह मौसम में सुधार होने पर बिजली ढांचे की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वीरवार को मौसम में सुधार होने के बाद प्रशासन की तरफ से तूफान से हुए नुकसान के आकलन के लिए विभागीय टीमों को विभिन्न इलाकों की तरफ रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर-उधमपुर रोड पेड़ गिरने से हुआ बंद
पुलिस के डिवाइडर भी उड़े
रामनगर से करीब 4 किलोमीटर आगे रामनगर-उधमपुर रोड पर निबंला इलाके में दो बड़े पेड़ गिरने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। सुबह वन विभाग के कर्मियों ने पेड़ों को काट-कर रास्ते से हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। उधर उधमपुर शहर में भी कई जगहों पर पेड़ क्षतिग्रस्त हुए और सड़क पर पुलिस की तरफ से लगाए बैरियर तक भी उड़कर दूर चले गए थे।

शादी में भाग लेने जा रहे थे युवक, कार पर गिरा पेड़
तूफान के चलते टिकरी इलाके में एक इनोवा कार पर गिरे पेड़ से जान गंवाने वाले युवक की पहचान जिला रियासी के अंतर्गत आते कटड़ा-पैंथल रोड पर पड़ते भागता गांव के अभिषेक ठाकुर (30) पुत्र अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। दो अन्य घायलों को तत्काल नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान 28 वर्षीय शुभम ठाकुर पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी भागता, रियासी और 25 वर्षीय नीतिश बजाल पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मेहाडी, कटड़ा के रूप में हुई है। तीनों युवक उधमपुर में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
कच्चे मकानों की छते उड़ने से बेघर हुए लोग
गांव कघोट के पूर्व पंच देवराज ने बताया कि कीटपालन के लिए तैयार टिन वाली छत उड़ने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया है। इससे कीट भी मर गए हैं। वहीं उधमपुर के ग्रामीण इलाके सीन ब्राह्मणा की सुनीता देवी ने बताया कि रात को आए तूफान में हाल ही में पीएमएवाई के तहत तैयार किए गए मकान की टिन की छत उड़ गई है। इससे वे सरकारी मदद से तैयार आशियाने के उजड़ने से फिर से बेघर हो गए हैं।

बिजली ढांचे को हुआ नुकसान
तूफान से सबसे अधिक नुकसान बिजली ढांचे को हुआ। इससे कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए और कई तारें टूट गईं। इससे बिजली सप्लाई रातभर बंद रही। शहर के भी करीब 80 प्रतिशत इलाकों में बिजली रात भर गुल रही। हालांकि बिजली विभाग की तरफ से तूफान के चलते एहतियात को तौर भी ग्रिड से बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था। उधर खंभे गिरने और तारें टूटने से आए बिजली फाल्ट को ठीक करने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी जुट गए थे। अधिकतर इलाकों में सुबह 10 बजे तक आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था जबकि कुछ इलाकों में दोपहर और शाम तक बिजली को बहाल किया जा सका।



-----------------------------------
कोट
फाल्ड स्टाफ को अपने-अपने इलाकों में नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। टिकरी में हुए हादसे में युवक की मौत के अलावा टिन की छतें उड़ी हैं। अन्य नुकसान की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

-जय सिंह, तहसीलदार
रिपोर्ट-विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article