फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देर शाम को बारिश, तेज़ हवाओं के चलते बदला मौसम का मिज़ाज

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज़ हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश से मौसम का मिजाज कुछ देर के लिए पूरी तरह से बदल गया।
विज्ञापन

जोरदार गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने से अधिकतर इलाकों की बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे पहले दिनभर मौसम साफ था और तेज धूप निकली थी। वहीं शाम को सात बजे के आसपास आसमान में बादल छा गए और आठ बजे के करीब तेज़ बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे की बारिश और आंधी तूफान से मौसम में काफी ज्यादा तब्दीली नजर आई। बाजारों में आए लोगों को भी काफी समस्या पेश आई। खासकर दुपहिया वाहन चालक काफी परेशान हुए। रात को 9 के आसपास बारिश और हवाएं बंद होने से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हुआ है। हवाओं की रफ्तार काफी तेज़ थी, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली की आवाजाही प्रभावित होने की भी खबरें हैं। बाकी किसी तरह के किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed