फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पंचायत कटवाल्ट के बरसाती नाले पर 13.50 लाख से बनाया जाएगा फुट ब्रिज

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लाॅक रामनगर की पंचायत कटवाल्ट में माड़ी नाले पर फुट ब्रिज बनाने का काम पूरा किया जाएगा। इस पुल के बनने से ग्रामीणों की आवाजाही को लेकर पेश आने वाली परेशानी दूर होगी। खासकर बरसात के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने पर इसे पार करने के दौरान होने वाले जोखिम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग 13.50 लाख से इस पुल को बनाने का काम पूरा करेगा। इसको लेकर टेंडर जारी हो गया है।
वहीं इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी काफी पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। मोहन लाल, राजिन्दर कुमार, वंसत राम, मंगत राम शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर पुल नहीं होने से काफी परेशानी बनी हुई थी। इससे खासकर बरसात के समय जब नाले का जलस्तर उफान पर होता है, तो लोगों को जान जोखिम में डालकर इसे पार करना पड़ता है। इससे मवेशियों के लिए भी गंभीर हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए बीते कई सालों से यह मांग की जा रही थी कि इस नाले पर जल्द से जल्द फुट ब्रिज बनाया जाए। ताकि लोगों को आवाजाही को लेकर पेश आने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

वहीं अब इस पुल के बनने से उन्हें समस्या से राहत मिलेगी और इससे इस इलाके के अलावा आसपास के इलाकों की करीब 2 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
टेंडर जारी हो गया है : एक्सईएन
वहीं इस संदर्भ में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मो. अनवर का कहना है कि पुल बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है और आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed