फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सीवरेज चैंबर की लीकेज से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के वार्ड 5 में सरकारी मिडिल स्कूल बाडेयां के समीप सीवरेज लीकेज की वजह से लोग काफी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आए दिन यह सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होकर लीक करता है। इससे सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है। जिससे आवाजाही के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी शुभम चौधरी, संजय कुमार, रवि कुमार, सतीष वर्मा व अन्य ने कहा कि सीवरेज की लीकेज से सड़क पर काफी ज्यादा गंदगी भी फैल जाती है। आने जाने वाले लोगों के अलावा आसपास रहने वाले स्थानीय लोग बदबू से काफी ज्यादा परेशान होते हैं। साथ में सरकारी स्कूल भी है और इस लीकेज की वजह से स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी इससे परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार यूईईडी विभाग को अवगत कराया गया है लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए उनकी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या को दूर कर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कोट
शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान किया जाता है। वार्ड 5 में पेश आने वाली समस्या का भी टीम भेजकर समाधान किया जाएगा।
-तुषार प्रभाकर, एईई यूईईडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed