{"_id":"67e43c483f4da45d0906983e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121738-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों ने उधमपुर में जानी सीमेंट बनाने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों ने उधमपुर में जानी सीमेंट बनाने की प्रक्रिया
विज्ञापन
उधमपुर। अपने औद्योगिक दौरे के तहत राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल बटोत के विद्यार्थियों व स्टाॅफ सदस्यों ने बुधवार को उधमपुर के बट्टल बालियां स्थित मैसर्स जैनिथ सीमेंट यूनिट का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सीमेंट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर आईएसवाईएफ संस्था के अध्यक्ष रघुवीर गंडोत्रा ने उद्यमिता को रोजगार के रूप में अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को लघु उद्योग इकाइयों की स्थापना की प्रक्रिया और मापदंडों से भी परिचित कराया।
स्टाफ सदस्यों ने बताया कि औद्योगिक दौरे के तहत राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल बटोत के विद्यार्थियों को उधमपुर लाया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करना है ताकि वह नौकरी पाने वाले न बनकर नौकरी देने वाले बन सकें। इस अवसर पर संजीव शर्मा, रविन्दर ठाकुर व अन्य भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।