फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: धार रोड पर कई जगह बनाए नो पार्किंग जोन, गाड़ी लगाई तो 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के प्रयास में नगर परिषद ने शहर में नो पार्किंग जोन स्थापित करने का काम शुरू किया है। इसके पहले चरण में शहर के धार रोड पर दोमेल चौक, सलाथिया चौक और कोर्ट परिसर व डीसी कार्यालय के समीप कुछ नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इन नो पार्किंग जोन में गाड़ी लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में दोगुनी रफ्तार से वाहनों की संख्या में इजाफा होने से शहर में ट्रैफिक का दबाब भी लगातार बढ़ रहा है। शहर में वाहनों को पार्क करने के लिए उचित स्थान नहीं मिलने के कारण लोग इन्हें सड़क पर कहीं भी पार्क कर देते हैं। इससे अन्य वाहनों के गुजरने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है और बाद में यह गंभीर जाम लगने का कारण बनता है। वहीं इस समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद शहर में ऐसे स्थानों की पहचान कर नो पार्किंग जोन बनाने की तैयारी है जहां अधिक भीड़भाड़ रहती है और पार्किंग के लिए उचित जगह मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


शहर के धार रोड पर दोमेल चौक और सलाथिया चौक भी ऐसे अधिक व्यस्त इलाके हैं जहां हर समय काफी ज्यादा भीड़ रहती है। यहां डीसी कार्यालय, कोर्ट परिसर, तहसील कार्यालय, जेके बैंक की शाखा, बीएसएनएल कार्यालय, मिनी बस स्टाॅप और बाजाराें के लिए जाने का मुख्य प्रवेश द्वार मौजूद है। इसलिए काफी संख्या में लोग यहां अपने निजी वाहन लेकर पहुंचते हैं लेकिन यहां पार्किंग के लिए जगह नहीं होने के कारण वे कहीं भी सड़क पर अपना वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क पर गंभीर जाम लग जाता है। वहीं अब ऐसी जगहों पर नो पार्किंग जोन बनाने से इस समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------

कोट
शहर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का काम जारी है। इसके बनने के बाद जहां-जहां पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं हैं वहां इस तरह के छोटे-छोटे और भी कई नो पार्किंग जोन तैयार किए जाएंगे। इसका मकसद भीड़-भाड़ वाले हिस्सों में होने वाले जाम की समस्या को दूर करना है। अभी सलाथिया चौक और दोमेल चौक पर नए नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं, सलाथिया चौक के समीप मिनी बस स्टाप पर सिर्फ मेटाडोर के रुकने की अनुमति होगी, बाकी और कोई गाड़ी पार्क होगी तो उसको जुर्माना किया जाएगा।
-राजिन्दर ढींगरा, सीईओ नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article