{"_id":"67b0d594922ec310040b7849","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-120482-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिला कॉलेज की छात्राओं को बताए तनाव घटाने के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिला कॉलेज की छात्राओं को बताए तनाव घटाने के उपाय
विज्ञापन
महिला कालेज में सेमिनार में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज में आत्म-मूल्य का अहसास: नारीत्व का जश्न विषय पर एक प्रेरक सेमिनार आयोजित किया गया। इसका आयोजन महिला विकास एवं सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की तरफ से ‘द लिविंग ट्रेजर’ नामक संस्था के संस्थापक भूपिंदर सिंह की तरफ से आयोजित किया गया।
इसमें विद्यार्थियों को सार्थक एवं पूर्ण जीवन जीने के बारे में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सत्र का आयोजन महिला विकास एवं सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की तरफ से संयोजक डॉ. गीतांजलि राजपूत, सह-संयोजक डॉ. शिवानी सूरी वर्मा और सदस्य डॉ. कमल दीप कौर और प्रो. सिमरन खजूरिया के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने बताया कि सिविल इंजीनियर एवं दूरदर्शी भूपिंदर सिंह ने सफलता, भावनाओं का प्रबंधन, तनाव, आध्यात्मिकता और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर परिवर्तनकारी प्रवचन देने में 30 से अधिक वर्ष बिताए हैं। उनका संगठन, द लिविंग ट्रेजर, वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों में माइंड एलिवेशन सेमिनार आयोजित करता है, जिसमें एकता, करुणा और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन
कालेज प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया ने सिंह के बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और आयोजन समिति को कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयासों के लिए सराहना की।
कहा कि सत्र ने छात्रों को नए सिरे से सशक्त और प्रेरित किया, जो एक संतुलित और उद्देश्यपूर्ण जीवन को अपनाने के लिए तैयार थे।