फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पंचायत सतैन के तागन गांव में 3 महीने से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लाक रामनगर की पंचायत सतैन के तागन गांव में बीते तीन महीने से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। इससे गांव के करीब 400 परिवार तीन किलोमीटर दूर नाले से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव-वासियों का कहना है कि गांव के हर घर में नल लगे हैं लेकिन इनमें पानी की सप्लाई देने के लिए बनाए गए वाटर टैंक सूखे पड़े हैं। लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी एससी डोगरा, विशन दास, करतार चंद ने बताया कि गांव के लिए दो सप्लाई योजनाएं हैं, तागन अपर और तागन लोअर और यह दोनों बंद हैं। इसमें पहली वाटर सप्लाई स्कीम में जगह जगह पानी की लीकेज है और इसकी रोकथाम को लेकर विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाएं जा रहे हैं। इसके चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। दूसरी योजना के तहत बडे जलाशय को छोड़कर छोटे जलाशय से पानी को लिफ्ट किया गया है और यही वजह है कि वाटर टैंक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। थोड़ा बहुत जो पानी टैंक तक पहुंचता है उससे वाटर टैंक को भरने में कई दिनों का समय लग जाता है। इसलिए उनकी मांग है कि बड़े जलाशय के पानी को टैब किया जाए ताकि गांव में पानी की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर हम कई बार जलशक्ति विभाग के जिला अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन वहां से सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ है। अब तहसील प्रशासन को भी समस्या से अवगत कराया है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द जलशक्ति विभाग से हालात की एक्चुअल रिपोर्ट लेकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी अपील की कि इस मामले का समाधान कराया जाए ताकि लोगों को पेश आ रही समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed