फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पंचायत टंडार के युग देवता में होगा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ब्लाॅक चिनैनी की पंचायत टंडार के अंतर्गत युग देवता क्षेत्र में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जल्द ही एक शौचालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पेश आने वाली परेशानी दूर होगी। डीडीसी कैपेक्स बजट के तहत 3.69 लाख की लागत से इस शौचालय परिसर का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर स्थानीय निवासी सुभाष कुमार, सृष्टा देवी, कोमल शर्मा, राहुल शर्मा व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि युग धार में हर साल युग देव स्थान पर मेला भी लगाया जाता है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में काफी संख्या में आसपास के शहरी इलाकों के लोग यहां सैर सपाटा करने भी आते हैं। लेकिन यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन मोहम्मद अनवर का कहना है कि शौचालय के निर्माण के लिए टैंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed