{"_id":"696156688cf55fd56e060c6a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-131474-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीएचसी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, 16 पदों में 9 खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीएचसी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, 16 पदों में 9 खाली
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी सबडिवीजन का सबसे बड़ा अस्पताल सीएचसी में डॉक्टरों के 16 पदों में से 9 खाली हैं। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अस्पताल पर चिनैनी सब डिविजन मुख्यालय के अलावा लाटी तहसील, जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे, जम्मू संभाग का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटाॅप, तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई के करीब एक लाख से ज्यादा लोग निर्भर हैं।
दूर दराज क्षेत्र से लोग इलाज के लिए चिनैनी के सीएचसी अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। अस्पताल में कई बार पीएचसी, न्यू टाइप पीएचसी में तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी भी अस्पताल में लगाई जाती है। जानकारी के मुताबिक सीएचसी अस्पताल चिनैनी में डॉक्टर के 16 पद सेंक्शन हैं। मेडिकल ऑफिसर के 10 पद सेंक्शन हैं लेकिन इनमें से चार पद ही भरे हुए हैं। इसके अलावा महिला विशेषज्ञ का एक पद भरा है, फिजिशियन का एक पद तथा डेंटल सर्जन का एक पद भरा हुआ है।
वहीं बच्चों के डॉक्टर, बेहोशी का डॉक्टर तथा सर्जन का पद भी पिछले काफी समय से खाली पड़ा हुआ है। बता दें कि सीएचसी अस्पताल जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बिल्कुल निकट है और आए दिन सड़क हादसे भी हाईवे पर होते रहते हैं ऐसे में अस्पताल में सर्जन का पद, बेहोशी के डॉक्टर का पद और हड्डियों के डॉक्टर का पद काफी महत्वपूर्ण रहता है लेकिन यह पद खाली होने के कारण मरीज को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं। कई बार मरीजों को इलाज के लिए उधमपुर या दूसरी जगह रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों की समस्या दोगुनी बढ़ जाती है। अस्पताल में पहुंचे तीमारदार राकेश कुमार, सुनील चंद, अक्षय कुमार ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के खाली पदों को जल्द भरा जाना चाहिए क्योंकि मरीज को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । लोगों ने सरकार से सबडिवीजन के सबसे बड़े अस्पताल में समस्या दूर किए जाने की मांग उठाई है ।
विज्ञापन
चिनैनी अस्पताल में डॉक्टरों की समस्याओं के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ तथा दूसरे कर्मियों की समस्या भी बरकरार है। अस्पताल में स्टाफ नर्स की कमी, सफाई कर्मचारियों की समस्या होने से भी अस्पताल का कार्य प्रभावित होता है। स्टाफ नर्स के सेंक्शन सात पर्दों में सिर्फ एक ही भरा हुआ है जबकि सफाई कर्मचारियों के सेंक्शन चार पदों में एक ही भरा हुआ है ।
-- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं अधिकारी ।
बीएमओ डॉ. सैयद अशरत बुखारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के खाली पदों को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है जल्द समस्या दूर हो जाएगी ।