फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चिनैनी में कई स्ट्रीट लाइट बंद, रात में लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। चिनैनी नगर पालिका क्षेत्र में 200 के करीब स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इनमें कई बंद पड़ी हैं। ऐसे में राहगीरों को रात के समय पैदल चलने में कई दिक्कतें आती हैं। लोगों ने बंद स्ट्रीट लाइटों की ओर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्रम सिंह, राजकुमार, प्रेम नाथ ने बताया कि कस्बे की स्ट्रीट लाइट रात के समय बंद रहती हैं। रात के समय गली तथा सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है इस कारण राहगीरों को कई तरह की परेशानियां पेश आती हैं। इस समय गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और अंधेरे में जहरीले कीड़े लोगों को काट सकते हैं। प्रशासन को स्ट्रीट लाइटों की ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि लोगों को रात के समय परेशानी पेश न आए। वहीं नगर पालिका के ईओ नितिन गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइट अभी उन्हें हैंडओवर नहीं हुई है। वहीं बिजली विभाग के एईई संजीव शर्मा ने बताया कि नगर पालिका तथा उनकी टीम जल्द ही कस्बे में लगी स्ट्रीट लाइटों का जायजा लेगी। लाइटों को ठीक कर जल्द ही नगर पालिका को हैंडओवर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed