{"_id":"67e4418da55820d22a0ff417","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-121717-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रतिबंधित मीट के सैंपल की चंडीगढ़ में होगी जांच, आज रिपोर्ट आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रतिबंधित मीट के सैंपल की चंडीगढ़ में होगी जांच, आज रिपोर्ट आने की उम्मीद
विज्ञापन
चिनैनी। प्रतिबंधित मीट का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष है। वही मौके से बरामद सैंपल भी पुलिस टीम ने लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक चिनैनी पुलिस टीम के साथ सिविल लोगों की बनाई गई पांच सदस्यीय टीम भी प्रतिबंधित मीट के सैंपल लेकर जम्मू रवाना हो गई है। बताया गया है कि मौके से बरामद मीट के सैंपल चंडीगढ़ भेजे जाएंगे और वीरवार को इसकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है ।
गौरतलब कि मंगलवार की शाम को चिनैनी के टोल के पास यातायात पुलिस के पोस्ट के निकट यातायात पुलिस कर्मियों की तरफ से कमरों में मीट बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों लोगों को प्रतिबंधित मीट को लेकर शक हुआ तो उन्होनें चिनैनी पुलिस व स्थानीय लोगों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जोरदार प्रर्दशन किया। वहीं लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उन्हें बर्खासत करने की मांग उठाई है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है तथा लेबोरेटरी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई संभव है। आरोपी पुलिस स्टेशन चिनैनी में तैनात हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।