फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चिनैनी पहुंचने के लिए एक ही मार्ग, जाम से यात्री परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। चिनैनी कस्बे में पहुंचने के लिए एक ही मार्ग है। इसके जरिए हर रोज सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। इस पर हमेशा जाम लगता है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

चिनैनी दोमेल मार्ग ही कस्बे के मुख्य बस स्टैंड तक पहुंचता है। इसके अलावा मुख्य बस स्टैंड को जोड़ने के लिए दूसरा कोई भी मार्ग नहीं है। इस कारण कस्बे में हर रोज ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे निपटने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग का कार्य शुरू किया गया था लेकिन इसका कार्य भी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से ठंडे बस्ते में है। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार वैकल्पिक मार्ग का कार्य शुरू करने की मांग उठाई गई लेकिन अभी तक सिर्फ कच्ची सड़क ही बन पाई है। वह भी उबड़-खाबड़ है। स्थानीय निवासी बृजलाल, राकेश कुमार और बलवीर सिंह ने कहा कि चिनैनी सबडिवीजन मुख्यालय होने के बावजूद कस्बे में प्रवेश करने के लिए मात्र एक ही सड़क है। करीब दो वर्ष पहले एक उच्च अधिकारी का कस्बे के दौरे के दौरान जाम में फंसना और उसके दूसरे दिन ही सड़क का कार्य शुरू होना लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग बहुत बड़ी उम्मीद थी लेकिन वैकल्पिक मार्ग कच्चा तो निकल गया और उसके बाद अभी तक उस पर किसी भी तरह का कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग बनने से कस्बे में जाम की समस्या तो दूर होगी ही, पार्किंग की समस्या भी दूर हो जाएगी। ऐसे में इस मार्ग का कार्य जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई ताकि लोगों की आवाजाही आसान बन सके। वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश भारती ने कहा कि जिस एजेंसी की भूमि है, उन्हें पत्र लिखा गया है कि उन्हें एनओसी दी जाए लेकिन अभी तक कोई भी जवाब नहीं आया है। जैसे ही एजेंसी से एनओसी मिल जाती है तो कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed