फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: क्रिकेट टूर्नामेंट में उधमपुर, अनंतनाग, बडगाम, बांदीपोरा ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर 17 ब्वॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को भी जारी रहा। इसमें जिले के चार मैदानों में शुरुआती मैच खेले गए और विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उधमपुर, अनंतनाग, बडगाम, बांदीपोरा, कुलगाम, रामबन की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

चौथे दिन की कार्यवाही डायरेक्टोरेट के सीनियर अधिकारियों की देखरेख और समर्थ में हुई। इसमें जॉइंट डायरेक्टर विनाक्षी कौल, डिप्टी डायरेक्टर (सेंट्रल) एंजेल कोतवाल और डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) मेघा भोगिया शामिल थे। दिन के मैचों में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, उधमपुर के मैनेजर सूरज भान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और अधिकारियों से बातचीत की और साथ ही युवा खिलाड़ियों को लगन और अनुशासन के साथ खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

चौथे दिन के मैच के नतीजे-
ग्राउंड नंबर 1 – सुभाष स्टेडियम, उधमपुर
पहला मैच - पुंछ और अनंतनाग में हुआ। इसमें अनंतनाग की टीम ने जीत हासिल की।


दूसरा मैच: कुपवाड़ा ने सांबा को 73 रन से हराया।

ग्राउंड नंबर 2 – डीपीएल ग्राउंड

पहला मैच: बडगाम ने राजोरी को हराया।

दूसरा मैच: बांदीपोरा ने कठुआ को 87 रन से हराया।
ग्राउंड नंबर 3 – डिग्री कॉलेज, उधमपुर

पहला मैच: कुलगाम ने जम्मू की टीम को हराया।
दूसरा मैच: रामबन ने श्रीनगर को हराकर जीत हासिल की।
ग्राउंड नंबर 4 – पुलिस एकेडमी

पहला मैच: पुलवामा ने गांदरबल को 13 रनों से हराया।
दूसरा मैच: उधमपुर ने रियासी को 4 विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed