फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नगर परिषद ने चलाया मीट मार्केट में सफाई अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर के बीचों बीच स्थित मीट मार्केट में सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी की मदद से नालियों को साफ किया गया। इसके चलते दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि परिषद की ओर से रोजाना नालियों की साफ सफाई नहीं की जाती है। जिसके चलते मौजूदा समय में नालियां कचरे से भर जाने के कारण ब्लॉक हो गई थीं। हालांकि परिषद की ओर से एक महिला सफाई कर्मचारी लगाई गई है, लेकिन वह नालियों को साफ न कर सिर्फ झाडू लगाती है। वहीं इस संदर्भ में दुकानदार मोहम्मद रमजान ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कर्मचारी रोजाना सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि एक साल बाद मार्केट में बनी नालियों की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सीईओ नगर परिषद से मांग की कि मार्केट में रोजाना सफाई कर्मचारी आएं और नालियों की साफ सफाई करें। उन्होंने कहा कि मार्केट में एक पानी की टंकी लगाई जाए। वहीं समाज सेवक महेश बनाथिया ने सीईओ से मांग की कि मीट मार्केट में सफाई का खास ध्यान रखा जाए ताकि पवित्र देविका में गंदगी न जा सके। उन्होंने कहा कि मार्केट में इतनी बदबू है कि यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed