फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एक किमी मार्ग पर तारकोल बिछाई डेढ़ किमी रास्ता कच्चा ही छोड़ दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के साथ लगते सतैनी इलाके में सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अपना रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि धार रोड से मात्र एक किलोमीटर तारकोल बिछाने के बाद लोअर बलेया तक कच्चा रास्ता छोड़ दिया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतीश सिंह और अली ने बताया कि पिछले 10 सालों से धार रोड से सतैनी तक मात्र एक किलोमीटर दायरे पर तारकोल बिछाने का काम किया गया है। जबकि सतैनी से लेकर लोअर बलेया मार्ग को कच्चा ही छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से लगभग एक हजार आबादी प्रभावित हो रही है और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिशों के दिनों में सड़क पर एक से दो फुट पानी भर जाता है। जगह-जगह कीचड़ और फिसलन की वजह से आए दिन महिला बुजुर्ग हादसे का शिकार होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को खुद मलबा डालकर मार्ग की मरम्मत करनी पड़ती है। लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की वजह से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती रहती है। उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान वोट के लिए हर कोई नेता पहुंचता है और झूठा आश्वासन देकर चला जाता है लेकिन आज तक किसी ने उनकी समस्या को दूर करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्ग के साथ एक वैकल्पिक मार्ग भी लगता है। जिससे रेल की पटरी गुजरती है और कई लोगों की जमीनों की वजह से रास्ता बंद भी रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों सहित महिलाओं का पटरी से गुजरना खतरे से खाली नहीं रहता। इसलिए प्रशासन एवं संबंधित विभाग से उनकी मांग है कि मार्ग पर तारकोल बिछाया जाए ताकि लोगों को पेश आ रही समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed