फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दंत चिकित्सा शिविर में 55 मरीजों की जांच की, निशुल्क दवाएं दीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
शिविर में मरीजों की जांच करते हुए दंत विशेषज्ञ व उनकी टीम।
उधमपुर। अमर उजाला की ओर से आदर्श कालोनी स्थित डॉ. महाजन डेंटल होम में एक दिवसीय ओरल हेल्थ एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 55 के करीब शहरी व ग्रामीण इलाकों से आए जरूरतमंदों की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


शिविर में डॉ. विश्वास महाजन और डाॅ. साक्षी महाजन की टीम ने मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान दांतों व मसूड़ों में सड़न, कमजोर दांत, खानपान से होने वाली तकलीफें, मुंह से बदूब आना, दांतों का टूटना, गर्म सर्द से होने वाली तकलीफों आदि की जांच की गई। खासकर जरूरत पड़ने पर लोगों को रूट कनाल, कैपिंग, दांतों की ट्रांसप्लांटेशन आदि प्रक्रियाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। दांतों व मसूड़ों में सड़न से जुड़े मरीजों का उपचार करने सहित उन्हें निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं। डाॅ. विश्वास ने मरीजों को ओरल हेल्थ के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि रोजाना सुबह और रात को कम से कम दो बार ब्रश करें। साल में कम से कम एक बार डेंटिस्ट से जाकर दांतों और मसूड़ों का चेकअप कराएं, ज्यादा मीठी चीजें या कार्बोनेटेड ड्रिंक न पिएं। इसके अलावा तंबाकू, शराब और सिगरेट का सेवन न करें, माउथ वॉश का इस्तेमाल करें, खूब पानी पिएं, स्वस्थ और संतुलित आहार लें, ब्रुक्सिज्म से बचने के लिए रात को माउथ गार्ड पहनें, खासकर इस मौसम में गर्म व सर्द का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन

शिविर में जांच करने वाले मरीजों को जरूरत के मुताबिक दवाइयां देने के साथ ओरल हेल्थ से जुड़ी पेस्ट व अन्य मेडिसन भी वितरित की गईं। मरीजों ने निशुल्क शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सक व उनकी टीम सहित अमर उजाला के प्रयासों की सरहाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांतों की समस्याओं का समय पर इलाज कराएं
डाॅ. साक्षी ने बताया कि दांतों से जुड़ी समस्याओं का समय पर इलाज करा लेना चाहिए। जरूरत के मुताबिक दंत चिकित्सा में दवाएं, इलाज और सर्जरी जैसी कई तरह की प्रक्रियाओं की जरूरत पड़ती है। दंत चिकित्सा में दवाएं दर्द को कम कर सकती हैं, बीमारी को रोक सकती हैं या संक्रमण से लड़ सकती हैं। इससे लंबी उम्र तक आपकी ओरल हेल्थ बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed