फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। चिनैनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने उधमपुर कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

दरबार में जनता ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन, और अन्य प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। मनकोटिया ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन मुद्दों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद चुनाव प्रचार से लौटने के बाद पहली बार विधायक अपने उधमपुर कार्यालय पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। मनकोटिया ने कहा कि दिल्ली चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के हर समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में दिन-रात मेहनत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं और उन्हीं के परिश्रम के कारण पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में महान विचारक और संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित डीडीसी सदस्य, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष, पूर्व सरपंच, पंच और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए मनकोटिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित था, जिसका अर्थ है समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उन्हीं के विचारों पर चलते हुए गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के कल्याण के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक मनकोटिया से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed