फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रियासी में 60 करोड़ की लागत से बनेगा नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बनाने के लिए साठ करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए जिला कोर्ट के पास ही स्थित शीप फार्म की 26 कनाल जमीन वर्ष 2019 में चिन्हित की गई थी। कोरोना महामारी के बीच इसको बनाने का काम फाइलों में ही लटका था। बार एसोसिएशन की तरफ से इसके लिए लगातार प्रयास जारी रखे गए थे। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स पांच मंजिला होगा जिसमें जजों के आवास भी होंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह ने बताया कि मौजूदा कोर्ट आजादी के पहले संचालित हो रहा है। पुराने कमरों से बरसात के मौसम में पानी टपकता है। इनमें से कुछ इमारतों को असुरक्षित घोषित किया गया है। पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रोजाना पांच छह सौ के करीब लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि बार की तरफ से इसे बनाए जाने की मांग और प्रयास जारी रखे गए थे जोकि अब पूरी हुई है। वहीं कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने को जारी फंड पर नेशनल कांफ्रेंस में अपनी दावेदारी जताई है। एडवोकेट दीपक अत्री, तारिक भट्ट व अन्य नेकां नेताओं ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि वह लोग बीते माह की 28 तारीख को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले थे। उन्होंने कोर्ट की इमारत बनाए जाने के साथ ही अन्य कई मुद्दों को उनके समक्ष रखा था। तीस को सरकार की तरफ से साठ करोड़ रुपये फंड जारी किया गया। मुख्यमंत्री को जो काम बताए गए हैं। उनमें से कई कार्यों को जल्द ही मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed