{"_id":"6939ac30c8faada93f06765e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-130465-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला अस्पताल में मानवाधिकार दिवस पर विचार किए सांझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला अस्पताल में मानवाधिकार दिवस पर विचार किए सांझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. अब्दुल हामिद जरगर के निर्देश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद अशरफ कोहली की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण और सरकारी नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से इस अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित विषय हमारी रोजमर्रा की जरूरतें था।
कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के छात्र वक्ताओं द्वारा अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी गईं। मानवाधिकार जागरूकता स्वास्थ्य अधिकारों और दैनिक जीवन में गरिमा और समानता के महत्व पर बहुमूल्य विचार साझा किए गए। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के पीएलवी कर्मचारियों ने मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में कानूनी जागरूकता मौलिक अधिकारों के संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डेटा सहायक सुमित साहनी ने किया, वहीं समापन सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरती ठाकुर, वरिष्ठ फार्मासिस्ट व क्वालिटी मैनेजर जिला अस्पताल नरेश कुमार शर्मा, जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य, जिला अस्पताल के कर्मचारी और सरकारी एएनएम स्कूल के छात्र शामिल रहे।