फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रियासी में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
हस्ताक्षर अभियान के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेसी। - फोटो : reasi news
रियासी। जिला कांग्रेस की तरफ से वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत रविवार को जिला मुख्यालय से की गई। पार्टी के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह जमवाल के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान बस अड्डे पर शुरू हुआ। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ व युवा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र शासित सरकार ने वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल की है। इसके कई मामले सामने आ चुके है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोगों को वोट चोरी के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी उठाई गई है। इस मुद्दे को देश के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में भी इसकी शुरुआत हुई है। जिला से तहसील व ब्लॉक स्तर पर पार्टी लोगों को वोट चोरी पर जागरूक करेगी। इस मौके पर माहौर के जिला विकास परिषद सदस्य मास्टर इजरायल, महिला विंग की जिला प्रधान शोभा शर्मा, पूर्व जिला प्रधान प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता मुंशी राम सलालिया, एडवोकेट विजय शर्मा, युवा नेता अजय सलालिया के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed