Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अंडर-14 गर्ल्स 200 मीटर दौड़ में समरीन प्रथम, अमरीना द्वितीय रहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं।  - फोटो : reasi news
रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन रियासी की तरफ से जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में सभी आयु वर्ग गर्ल्स के लिए एक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। अंडर-14 गर्ल्स 200 मीटर दौड़ में समरीन ने प्रथम और अमरीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिला अधिकारी तरसेम सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर आशा देवी प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने प्रतिभागी लड़कियों से बातचीत की और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

ट्रैक इवेंट्स
अंडर-14 गर्ल्स 200 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल अपर सिला की समरीन ने प्रथम, हाई स्कूल कैबल डंगा की अमरीना मलिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में किशी देवी मिडिल स्कूल लोअर सिला ने प्रथम, मिडिल स्कूल अंजी की हसीना बीबी दूसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल कयाला की शिवानी देवी प्रथम और अगार बल्लियां की महक मगोत्रा दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में हाई स्कूल कैंबल डंगा की रूबीना कुसर प्रथम, हाई स्कूल सिराह की महक ठाकुर द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में शबनम बानो पहले स्थान पर रही, वहीं 800 मीटर दौड़ में जीनत पहले व आजमा दूसरी रही। 400 मीटर दौड़ में पल्लवी देवी प्रथम, नुसरत कौसर द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रिया शर्मा प्रथम व शिवानी राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में समीक्षा शर्मा प्रथम और भूमि द्वितीय रहीं। अंडर 19 लड़कियों में 800 मीटर दौड़ में सोनाली शर्मा प्रथम और बलकिस कौसर द्वितीय, जबकि 400 मीटर दौड़ में सुनीता देवी प्रथम व सोनिया राणा द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में दीक्षा देवी प्रथम जबकि आयुषी ठाकुर द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में नेहा देवी प्रथम और नुसरत द्वितीय रहीं।

फील्ड इवेंट
अंडर 14 लड़कियों के डिस्कस थ्रो में रूबीना कुसेर प्रथम और शिवानी राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं।अंडर 17 गर्ल डिस्कस थ्रो में शगुफ्ता कौसर प्रथम व भारती देवी द्वितीय रहीं। शॉटपुट में वीरता देवी प्रथम रहीं। अंडर 19 गर्ल्स डिस्कस थ्रो में कृतिका कुंडल प्रथम व शिवानी शर्मा द्वितीय रहीं। शॉटपुट में विशाली शर्मा प्रथम और गीतिका शर्मा द्वितीय रहीं। भाला फेंक में जानवी को प्रथम व निशा को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed