{"_id":"68ded5a962fa5345d50c234f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-128117-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 90 लाख से होगा भीमगढ़ फोर्ट का सौंदर्यीकरण, सुधरेगी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 90 लाख से होगा भीमगढ़ फोर्ट का सौंदर्यीकरण, सुधरेगी स्थिति
विज्ञापन
रियासी। भीमगढ़ किले का जीर्णोद्धार लगभग 90 लाख रुपए की लागत से होगा। इससे किले के सौंदर्यीकरण के साथ ही वहां पर पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी वहीं लाइट्स भी लगेंगी।
विधायक कुलदीप राज दुबे की पहल से अर्थोलॉजी विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से किले का जीर्णोद्धार करवाएगा। इसके लिए संबंधित राशि जिला प्रशासन को सुपुर्द की गई है। वहीं अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुखदेव सिंह संबयाल को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि भीमगढ़ किले का पचास लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा वहीं बीस लाख रुपए से पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अठारह लाख रुपए से किले के विभिन्न स्थानों पर लाइट्स लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप राज दुबे ने बताया कि किले के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करने का प्रयास शुरू हो गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। भीमगढ़ फोर्ट के अलावा विजयपुर में स्थित जनरल जोरावर सिंह पैलेस सलाल में बने बारूदखाना व बातलगला किले को भी ठीक करवाया जाएगा।