{"_id":"682e1901a75ccbca6a0c9960","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-123411-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पॉलीटेक्निक कॉलेज की तीन ट्रेड में 150 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पॉलीटेक्निक कॉलेज की तीन ट्रेड में 150 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
रियासी। माड़ी में स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में इस वर्ष तीन अलग अलग ट्रेड में 150 विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
पहले कॉलेज में इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए ही सीट होती थी। इस वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी इच्छुक विधार्थी दाखिला ले सकते हैं।
कॉलेज में इस बार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में साठ, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में भी साठ और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीस विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। तीन वर्ष के इस डिप्लोमा कोर्स में दसवीं में पैंतीस प्रतिशत से ज्यादा अंक लेना वाला कोई भी छात्र दाखिला ले सकता है।
कॉलेज में प्रगति, सक्षम जैसी सरकारी स्कीमों को भी जारी रखा गया है जिस का लाभ भी विधार्थी उठा सकते हैं।
पच्चीस से पचास हजार तक की स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को इन स्कीमों के जरिए मिलेगी। कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण बंगौतरा के अनुसार जिले के विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी।
कोई भी विद्यार्थी जिसके अंक पैंतीस प्रतिशत से ज्यादा है, वह 31 मई तक जरूरी औपचारिकता निभा कर दाखिला ले सकता है। विद्यार्थी govtpol yreasi<@ > gmail.com पर भी दाखिला प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले कॉलेज में इलेक्ट्रिकल व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए ही सीट होती थी। इस वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग में भी इच्छुक विधार्थी दाखिला ले सकते हैं।
कॉलेज में इस बार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में साठ, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में भी साठ और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीस विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। तीन वर्ष के इस डिप्लोमा कोर्स में दसवीं में पैंतीस प्रतिशत से ज्यादा अंक लेना वाला कोई भी छात्र दाखिला ले सकता है।
कॉलेज में प्रगति, सक्षम जैसी सरकारी स्कीमों को भी जारी रखा गया है जिस का लाभ भी विधार्थी उठा सकते हैं।
पच्चीस से पचास हजार तक की स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को इन स्कीमों के जरिए मिलेगी। कॉलेज के प्रिंसिपल अरुण बंगौतरा के अनुसार जिले के विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
कोई भी विद्यार्थी जिसके अंक पैंतीस प्रतिशत से ज्यादा है, वह 31 मई तक जरूरी औपचारिकता निभा कर दाखिला ले सकता है। विद्यार्थी govtpol yreasi<
विज्ञापन