{"_id":"6803f5a093d70d89b40ff21a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-122468-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आसमानी बिजली गिरने से दो की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आसमानी बिजली गिरने से दो की मौत, महिला झुलसी
विज्ञापन
रियासी। अरनास तहसील के धंसाल डुग्गा क्षेत्र में शनिवार शाम को आसमानी बिजली गिरने से खानाबदोश परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। इसके अलावा लगभग 40 से 50 भेड़ बकरियों की मौत की भी सूचना है। यह घटना उस समय हुई जब यह खानाबदोश परिवार डुग्गा धंसाल के चूंटा गली के वन क्षेत्र में डेरा लगाए हुए था।
जानकारी के मुताबिक अरनास तहसील के लमसोरा नंबर 2 का रहने वाला यह खानाबदोश परिवार इन दिनों अपने भेड़ बकरियों और माल मवेशी लेकर ठंडे व ऊंचे क्षेत्र की तरफ जा रहा था। शनिवार शाम को परिवार ने माल मवेशी के साथ चूंटा गली के वन क्षेत्र में डेरा डाला था। शाम को बारिश शुरू हो गई तो अचानक से गरज चमक के साथ आसमानी बिजली इनके डेरे पर आ गिरी। इस घटना में खानाबदोश परिवार के अब्दुल रशीद (60) पुत्र कालू और शहनाज बेगम (25) पत्नी मुख्तियार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलजार बेगम (50) पत्नी अब्दुल रशीद घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर समीप की धंसाल चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दोनों शव कब्जे में लिए। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। संवाद