फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: तलवाड़ा विस्थापितों ने एडीसी से मिलकर उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। तलवाड़ा विस्थापितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी राकेश कुमार के साथ मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह व अन्य विस्थापितों ने अपनी बात रखी। अधिकारी को बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार उन्हें नौ किलो आटा व दो किलो चावल मिलते थे। अब उन्हें सिर्फ आठ किलो चावल ही मिल रहे हैं। उन्हें बाजार से महंगे दाम पर राशन लेना पड़ रहा है। मवेशियों के चारे के लिए हर महीने मिलने वाले तीन सौ रुपए भी आज तक पिछले कई वर्षों से नहीं मिले हैं। तलवाड़ा की कॉलोनी में बने जिन क्वार्टरों में वह रह रहे हैं उनकी हालत भी बदतर बनी हुई है जिनकी रिपेयर करवाए जाने की जरूरत है। उन लोगों ने कश्मीरी विस्थापितों की तरह आवासीय सुविधा की मांग की थी जिस पर भी विचार नहीं हुआ है। कॉलोनी में उन्हें बिजली पानी की व्यवस्था भी सही प्रकार से नहीं मिल रही है। मार्च महीने की आर्थिक सहायता भी अभी तक नहीं आई है। पलायन के बाद उन के परिवार का विस्तार हुआ है लेकिन कई परिवार सूची से बाहर हैं। प्रधान जगदेव सिंह ने बताया कि अगर उनकी मांगें कुछ दिनों में पूरी नहीं हुई तो वह लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed