{"_id":"67b0d466b7ffdca0340196ff","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-120465-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रियासी अस्पताल में चोरी का मामला आठ महीने के बाद भी नहीं सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रियासी अस्पताल में चोरी का मामला आठ महीने के बाद भी नहीं सुलझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। माड़ी में स्थित जिला अस्पताल में आठ महीने पहले हुई लाखों रुपयों की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। घटना में अस्पताल की नई इमारत में बैटरी, बिजली के सामान के साथ ही अस्पताल में इस्तेमाल किए जाने वाले काफी महंगे उपकरण चोरी हुए थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रियासी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
कांग्रेस नेता करन दीप सिंह ने अस्पताल में हुई चोरी की घटना के लिए अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। कहा कि अस्पताल के किसी कर्मचारी की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। युवा व्यापारी सुषेण दुबे ने भी कहा कि अस्पताल में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाना चाहिए। आरोपी कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर गोपाल दत्त ने बताया कि उन के कार्यभार संभालने से पहले चोरी हुई थी। मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
वहीं एसएचओ रंजीत सिंह राव ने बताया कि शिकायत दर्ज हुई है। उनके आने से पहले की जांच चल रही है। अब वह भी जांच कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।