{"_id":"67aba4fec29f599e3c09c666","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-120296-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने जीता खो-खो का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने जीता खो-खो का मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। राजकीय गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सिविक एक्शन के तहत बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने खो-खो का मुकाबला जीता।
डीएसपी अश्वनी शर्मा ने टॉस करवा कर खो खो प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई। राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल व गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं के बीच खो खो का मुकाबला हुआ। इसमें गर्ल्स हाई स्कूल की लड़कियों ने सात दो से जीत दर्ज की। इसके बाद एक कबड्डी का मैच राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की ही दो टीमों के बीच हुआ। इसमें जीत दर्ज करने वाले विद्यार्थियों ने 26 अंक लिए, जबकि उपविजेता टीम ने 22 अंक हासिल किए। जीतने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस का प्रयास है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में रुचि रखें। इससे बच्चों की शारीरिक शक्ति बनी रहेगी और मानसिक तनाव दूर होगा। उन्होंने कहा कि युवा नशे जैसी चीजों से दूर रहें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाकर अपने माता-पिता के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रोमेश व मदन मोहन ने निभाई, जबकि स्कोर की भूमिका राहुल व अजय ने निभाई सोमवार को रनसु में भी पुलिस प्रशासन की तरफ से सिविक एक्शन के तहत प्रोग्राम किया गया था। इस अवसर पर एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल, स्कूल के प्रिंसिपल इंचार्ज संजय खजूरिया व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।