{"_id":"67aba66c048ea2f69f0c4c9a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-120293-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मोबिन का शानदार सैकडा मुस्लिम क्लब बड़े अंतर से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मोबिन का शानदार सैकडा मुस्लिम क्लब बड़े अंतर से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। मुस्लिम क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज मोबिन चौधरी के 49 गेंदों में 11 चौकों और सात छक्कों की सहायता से बनाए गए शानदार 103 रनों की बदौलत सनराइजर्स रियासी को 114 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।
जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मोबिन के अलावा बल्लेबाज उमर लेफ्टी ने 45 व आतिफ ने 13 रन बनाए। टीम को 18 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। सनराइजर्स के गेंदबाज अनिल खजूरिया ने दो, जबकि हैप्पी फेंसर, गौरव व विक्रम सिंह ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की पूरी टीम 13.4 ओवर में 81 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज कमलजीत ने 16, विक्रम सिंह ने 19 व रमन ने 13 रन बनाए। एमसीसी के गेंदबाज राहत ने शानदार गेंदबाजी कर 2.4 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके। मोबिन ने भी दो विकेट लिए। उन्हें बाद में उनके आलराउंड प्रदर्शन के किए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके अलावा इरफान आरिफ व जॉनी ने भी एक एक विकेट लिया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब कटड़ा ने सन्नी साईं क्लब को सात विकेट से हराया। सन्नी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 68 रन बनाए। बल्लेबाज प्रियांशु भारद्वाज ने 13, नीलम सिंह ने 12 व राजित सिंह ने 11 रन बनाए। कटड़ा के गेंदबाज निखिल सिंह ने तीन, अजीत राजपूत, आर्यन सलाथिया, ऋषि, अनूप सिंह व अनिल कालसी ने एक एक विकेट लिया।