{"_id":"66f09a7adf0b7e480107dcc4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jam1007-447547-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आज रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आज रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामबन और बनिहाल के बीच रामसू क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते सोमवार रात 11 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 5 बजे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इसे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट रामबन से आग्रह किया गया था।
इस संबंध में डीएम रामबन के हवाले से ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रात 11 से सुबह 5 बजे तक हाईवे को बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत रविवार को भी रात 11 से सोमवार सुबह 5 बजे तक हाईवे को बंद रखा गया था। इसके तहत उधमपुर के जखैनी चौक पर रविवार शाम 4 बजे से ही बड़े वाहनों को आगे जाने पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, छोटे वाहनों को रात 9 बजे उधमपुर से आगे की तरफ जाने की अनुमति दी गई।
इसी तरह सोमवार को दिन के समय वाहनों की आवाजाही तो बहाल रहेगी, लेकिन रात को उधमपुर के जखैनी चौक से किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, इस बीच रामबन और डोडा, किश्तवाड़ आदि चिनाब वैली रूट की तरफ वाहनों की आवाजाही बहाल रहेगी। इसी तरह नवयुग टनल से पहले श्रीनगर में भी हाईवे बहाल रहेगा।