{"_id":"66f09a1c238b88f7f905f6b4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jam1007-447468-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सियासी गतिविधियों में शामिल जलशक्ति विभाग के तीन अधिकारी किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सियासी गतिविधियों में शामिल जलशक्ति विभाग के तीन अधिकारी किए निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर जलशक्ति विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता जलशक्ति विभाग जम्मू के कार्यालय में अटैच किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इनमें जलशक्ति विभाग किश्तवाड़ के सब डिवीजन दच्छन के हाइड्रोलिक डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता यूनुस मोहम्मद, सब डिवीजन दच्छन के हाइड्रोलिक डिवीजन के जूनियर इंजीनियर इम्तियाज हुसैन और पुंछ जिले के जलशक्ति विभाग के मेंढर सबडिवीजन के जूनियर इंजीनियर अतीक-उर-रहमान शामिल हैं। साथ ही विशाल गुप्ता, सहायक अभियंता, टीसीसी डिवीजन जम्मू (आरटीआईसी) को पीएचई सब डिवीजन दच्छन में स्थानांतरित किया गया है। वह अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अलावा पीएचई सब डिवीजन दच्छन, हाइड्रोलिक डिवीजन किश्तवाड़ के पद का कार्य भी देखेंगे। संजीव शर्मा जूनियर इंजीनियर पीएचई डिवीजन कठुआ को हाइड्रोलिक डिवीजन किश्तवाड़ में स्थानांतरित किया गया है।