{"_id":"66b9371c761dfb9e6408d0c4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jam1007-418980-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन के मेहाड़ में भूस्खलन से हाईवे चार घंटे बंद रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन के मेहाड़ में भूस्खलन से हाईवे चार घंटे बंद रहा
विज्ञापन
रामबन। जिले के मेहाड़-कैफेटेरिया खंड और सेरी क्षेत्र में रविवार सुबह तेज बारिश के बाद भूस्खलन और रुक-रुक कर पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग साढ़े चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ से यातायात बाधित रहा।
अधिकारी ने बताया कि मार्ग में गिरे मलबे को हटाने के लिए एनएचएआई के कर्मियों और मशीनरी को बुलाया गया। इसके बाद मार्ग को बहाल करने का काम शुरू हुआ। सुबह करीब 7 बजे बंद हुआ मार्ग करीब 11 बजे बहाल हो पाया। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर अमरनाथ यात्रियों को जम्मू ले जा रहे वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है। फिर राजमार्ग के दोनों तरफ यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया।
एसएसपी राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्यालय रामबन रोहित बसकोत्रा ने बताया कि भूस्खलन के दौरान हल्के यात्री वाहनों को मेहाड़-कैफेटेरिया भूस्खलन वाले क्षेत्र को बाइपास करने वाले रामबन मैत्रा ओल्ड रोड से चलने की अनुमति दी गई थी। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक जखैनी (उधमपुर) से छोड़े गए भारी वाहन नियमित तरीके से कश्मीर की ओर जा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग द्वारा और अधिक बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर यात्रियों और वाहन संचालकों को सड़क की स्थिति की पुष्टि किए बिना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।