{"_id":"66946b5f01da43bf820e2b66","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jam1007-399993-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आतंकियों की धरपकड़ के लिए बसंतगढ़ में तलाशी अभियान पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आतंकियों की धरपकड़ के लिए बसंतगढ़ में तलाशी अभियान पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन
उधमपुर। आतंकियों की धरपकड़ के लिए बसंतगढ़ के ऊपरी क्षेत्रों में शुरू किया गया तलाशी अभियान रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सेना, सीआरपीएफ, एसओजी व पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से बसंतगढ़ के लोदरा, सांग, कदवा, चोचरू गला, सेरी गला व गंडारा के अलावा अन्य क्षेत्रों को खंगाला। हालांकि शाम तक कोई सफलता नहीं मिली है।
आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। हालांकि, क्षेत्र में घने जंगल व दुर्गम रास्ते के बावजूद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पांच दिन बाद भी आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है। क्षेत्र में आए गुज्जर बकरवालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जंगलों को खंगालने के लिए सेना द्वारा हेलिकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों का गुट अभी भी क्षेत्र से बाहर नहीं गया है। सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान ढिलाई नहीं बरती जा रही है और संदेह होने पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
डीएसपी ऑपरेशन सुखबीर सिंह ने बताया कि पांचवें दिन भी लगातार क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकियों को मार नहीं गिराया जाता। सभी रास्तों की घेराबंदी कर चौकसी बढ़ा दी है।