फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आतंकी हमले में मारे गए परिचालक अरुण का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। रियासी के कंडा में आतंकी हमले में मारे गए बस के परिचालक अरुण कुमार (21) पुत्र हेमराज निवासी कंडयार का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

परिचालक अरुण कुमार परिवार में इकलौता बेटा और कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि अरुण ने आतंकियों का क्या बिगाड़ा था कि घर का चिराग ही बुझा दिया। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार काफी दिनों के बाद बस के साथ शिवखोड़ी गया था। वह तीन बहना का इकलौता भाई था। उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी करते हैं। ग्रामीण सोहन लाल, थोडू राम और पुरुषोत्तम कुमार आदि ने बताया कि अरुण कुमार का परिवार बहुत ही गरीब है। उसके पिता अधिक उम्र के होने के कारण कभी कभार ही मजदूरी कर पाते हैं। इस कारण परिवार का गुजारा अरुण की वजह से ही चलता था। बूढ़े मां-बाप का इकलौता सहारा भी छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed