फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पटनीटॉप मैराथन में 500 से अधिक एथलीट दाैड़े

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाॅप में रविवार को पटनीटाॅप मैराथन हुई। इसमें देश भर से आए 500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। पटनीटॉप मैराथन का ये पांचवें संस्करण था। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने पटनीटॉप विकास प्राधिकरण व आईकेए के सहयोग से किया।
विज्ञापन

मैराथन को पर्यटन विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक एजाज कैसर ने झंडी दिखाई। इसमें पेशेवर एथलीटों, फिटनेस उत्साही, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रामबन के उपायुक्त इलियास खान ने विभिन्न श्रेणियों और आयु वर्गों के विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए। उन्होंने पर्यटन विभाग और आईकेए के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह मैराथन जम्मू क्षेत्र में साहसिक, स्वास्थ्य और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। पटनीटॉप में साहसिक और अवकाश पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल फिटनेस की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के अवसरों की ओर भी ध्यान आकर्षित करते हैं। यह मैराथन निश्चित रूप से इस हिल स्टेशन में पर्यटन को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed