फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu and Samba won two gold medals

जम्मू और सांबा ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
Jammu and Samba won two gold medals
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में आयोजित यूटी लेवल अंडर-17 अंतर जिलास्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन भी प्रदेश के 20 जिलों के 210 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दौड़, शॉटपुट, ट्रिपल जंप व अन्य कई मुकाबलों में हिस्सा लिया। समापन समारोह में एडीसी उधमपुर मोहम्मद सईद खान मुख्य मेहमान थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के मुकाबले में जम्मू के उदय शर्मा ने स्वर्ण, सांबा के गौरव सिंह ने रजत और किश्तवाड़ के आर्यन सलाथिया ने कांस्य पदक हासिल किया। 200 मीटर दौड़ के मुकाबले में सांबा के गौरव सिंह ने स्वर्ण, जम्मू कार्तिक शर्मा ने रजत और पुंछ के सईद मोहम्मद ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर दौड़ के मुकाबले में सांबा के गोल्डी सिंह ने स्वर्ण, बांदीपोरा के तोहीद अहमद ने रजत और कठुआ के मोहित मेहरा ने कांस्य पदक हासिल किया। 800 मीटर दौड़ के मुकाबले में कठुआ के सन्नी शर्मा ने स्वर्ण, जम्मू के राजकुमार ने रजत और पुंछ के जफार इकबाल ने कांस्य पदक हासिल किया। ट्रिपल जंप के मुकाबले में जम्मू के सावित ने स्वर्ण, श्रीनगर के साहिल हुसैन ने रजत और रियासी के राज मोहम्मद ने कांस्य पदक हासिल किया। मुख्य मेहमान ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी की खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सराहना की। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह, जेडईपीओ उधमपुर संतोष कुमारी, अजय शर्मा, भीम सेन, अरविंद कुमार, संजय कुमार व अन्य खेल शिक्षक व अधिकारी मौजूद थे। वीरवार से सुभाष स्टेडियम में अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक प्रतियोगिता का शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed