{"_id":"eec709632a7140d307d91889f52af231","slug":"jam-on-the-highway-due-to-election-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रैली के कारण हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रैली के कारण हाईवे पर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रैली के कारण शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के हालात बने रहे। मोयाड़ा मोड़ से एमएच तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही। घंटों हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
जाम में फंसे यात्री परेशान रहे। दोपहर बारह बजे के करीब नेशनल हाईवे से चुनावी रैली निकाली गई। रैली में वाहनों और लोगों की संख्या काफी ज्यादा होने के कारण यात्री वाहनों को रुकना पड़ा।
विज्ञापन
देखते ही देखते एक के बाद एक गाड़ी कतारों में खड़ी होती गई। मोयाड़ा मोड़ से लेकर एमएच तक हाईवे पर पांव धरने की जगह तक नहीं बची। जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
आवश्यक काम से गंतव्य तक समय से नहीं पहुंचने के कारण कई मुसाफिर असमंजस में रहे। रैली गुजर जाने के बाद भी कुछ घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही। शाम के समय यातायात सामान्य होने लगा था।