फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jam on the highway again

हाईवे पर जाम ने फिर किया परेशान

Mon, 16 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी Updated Mon, 16 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway again

रविवार को भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही एक तरफा ही रही। एकतरफा गाड़ियों की आवाजाही में हाईवे पर फिर जाम की समस्या उत्पन्न हुई।

विज्ञापन


जाम की स्थिति हाईवे पर उधमपुर से चिनैनी और पत्नीटाप के बीच विभिन्न स्थानों पर रही। ऐसे में यात्रियों का सफर भी काफी दिक्कतों भरा रहा। जानकारी के मुताबिक रविवार को जम्मू से घाटी की ओर ट्रैफिक जारी रही।
विज्ञापन


इस दौरान हाईवे पर कई स्थानों पर पिछले कुछ माह से सड़क क्षतिग्रस्त जाम की समस्या उत्पन्न करता है। रविवार को भी उधमपुर से चिनैनी का सफर जाम के चलते दो से ढाई घंटों में पूरा हुआ। जबकि पत्नीटाप से चिनैनी तक आने वाले वाहन भी समय पर अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के चलते एक बार फिर आम यात्री तो परेशान हुए ही जाम में कुछ एंबुलेंस भी फंसी। लोगों ने राज्यपाल से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फोरलेन का कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। एसएसपी ट्रैफिक कुछ स्थानों पर सड़क खराब के कारण बनी जहां सड़क एक तरफा है लेकिन ट्रैफिक सामान्य तौर पर जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed