फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   inventigation

शौचालय में सेट किया बमों का टाइमर, तब किया बसों में फिट

विज्ञापन
inventigation
उधमपुर/रामनगर। उधमपुर में दो स्थानों पर बसों में बम धमाकों के मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम शेख को लेकर पुलिस मंगलवार को रामनगर बस अड्डा पहुंची। यहां पुलिस ने आरोपी से बसों में बम लगाने की घटना को क्रमबद्ध तरीके से जाना। पुलिस के साथ फोटोग्राफर भी था और उस क्रम का एक नक्शा भी बनवाया गया। आरोपी ने बताया कि उसने शौचालय में बमों का टाइमर सेट कर उन्हें बसों में फिट किया।
विज्ञापन

आरोपी ने 28 सितंबर को रामनगर बस अड्डे पर रामनगर रूट की दो बसों में स्टिकी बम लगाए थे। दोनों में टाइमर सेट किया था। 28 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे पहला धमाका उधमपुर शहर के दोमेल इलाके में पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में हुआ था। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, दूसरा धमाका 29 सितंबर की सुबह बस अड्डे पर खड़ी बस में हुआ। एक के बाद एक दो धमाके होने के बाद पूरा शहर दहल गया था।
विज्ञापन

इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बसंतगढ़ से मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम शेख को पकड़ लिया। अब पुलिस सबूत जुटा रही है। आरोपी को सोमवार को जिला अस्पताल ले जाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई थी। वहीं, मंगलवार को डीएसपी साहिल महाजन आरोपी को लेकर रामनगर बस अड्डे पर पहुंचे। बस अड्डे पर एसडीपीओ रामनगर भीष्म दुबे भी मौजूद थे। पुलिस अपने साथ फोटोग्राफर और नक्शा बनाने को लेकर पहुंची थी। पुलिस एक तरह से 28 सितंबर को हुई घटना के दृश्य को फिर से बनाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी ने पुलिस को बताया कि रामनगर बस अड्डे पर वह सबसे पहले कपड़े की दुकान पर गया था। इसके बाद वह रेहड़ी वाले के पास गया और उससे कुछ थैलियां लीं। तब वह शौचालय चला गया। वहां उसने दोनों बमों में टाइमर सेट किया और थैलियों में डालकर बारी बारी से दोनों बसों में बम रखा। जब दोनों बसें उधमपुर के लिए रवाना हो गईं तो वह बसंतगढ़ के लिए रवाना हो गया। आरोपी पुलिस को जहां भी ले जा रहा था, वहां का नक्शा बनाया जा रहा था, और फोटोग्राफी हो रही थी। मौके पर रामनगर के एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed