फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   international film festival strart

Udhampur News: धर्मनगरी में हुआ अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोतसव का उद्घाटन, पहुंची बॉलीवुड हस्तियां

विज्ञापन
international film festival strart
कटड़ा। धर्मनगरी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जम्मू कश्मीर यूटी का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती विश्वपटल पर चमकेगी तो दूसरी ओर जम्मू संभाग के रमणीक स्थलों से बॉलीवुड परिचित होगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि धारा 370 जम्मू कश्मीर के विकास में रुकावट थी। इसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में हटा दिया। साथ ही आतंकवाद पूरी तरह से राज्य से दम तोड़ रहा है। जम्मू कश्मीर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। धारा 370 की बापसी के लिए विपक्ष की पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की हैं। मगर विपक्षी की पार्टियों के कहने से 370 की वापसी नहीं होगी। धारा 370 हटाने के बाद बॉलीवुड ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की ओर रुख किया है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि गांव हो या कस्बा हर जगह बॉलीवुड की पहुंच है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से निसंदेह शहरों व कस्बों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्राप्त होता है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। जम्मू-कश्मीर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संगीत के क्षेत्र में महान गायक कुंदन लाल सहगल जम्मू-कश्मीर के ही रहने वाले थे। मेरे पिता भी जम्मू से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जम्मू कश्मीर यूटी के मुख्य आयोजक यूनिवर्सल फिल्म मेकर्स काउंसिल के चेयरमैन एमएम मुम्मीगट्टी ने कहा कि महोत्सव के आयोजन का मुख्य मकसद उत्तर भारत खासतौर में जम्मू कश्मीर की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करवाना है। इस मौके पर अभिनेता सुमन तलवार, टीवी अभिनेत्री अनुराधा के साथ ही कला, गायन, संस्कृति, निर्देशन आदि के क्षेत्रों में कार्य करने वाले हस्तियों को केएल सहगल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन पर भारत के साथ ही मालदीव, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही संयुक्त सीईओ श्राइन बोर्ड डॉक्टर जगदीश मेहरा, एसडीएम कटड़ा दीपक दुबे, नपा अध्यक्ष विमल इंदु, होटल बा रेस्तरां संघ के प्रधान राकेश वजीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed