{"_id":"67c365b1c058eb4e46010d71","slug":"instructions-for-marking-land-for-construction-of-panchayat-houses-udhampur-news-c-202-1-sjam1014-120933-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत घरों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत घरों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश
Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की
किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम, आकांक्षी पंचायत विकास कार्यक्रम, मनरेगा, पीएमएवाई-जी, एसबीएम-जी, आवास प्लस सर्वेक्षण और अन्य प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में एसीडी फुलैल सिंह ने सभी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट और विश्लेषण प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इसके अलावा भौतिक और वित्तीय प्रगति का मूल्यांकन किया गया। साथ ही वाटर कूलर, पीए सिस्टम, टेंट, कैनोपी जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीद की स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान डिफॉल्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही 15 दिन में घरों का निर्माण शुरू करने को कहा गया, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस दौरान विशेष समिति का गठन किया गया, जिसमें सीपीओ किश्तवाड़, नामित सेल के सदस्य और ग्राम स्तरीय समिति बनाई गई। यह समिति कार्यों के सत्यापन और निगरानी करेगी। वहीं, 13 स्थानों पर पंचायत घरों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने सहित खाद गड्ढों और व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण का सत्यापन पांच दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सीपीओ शाहनवाज बाली, एसीडी एवं एसीपी फुलैल सिंह, सभी बीडीओ, एक्सईएन आरईडब्ल्यू, एडी प्लानिंग आरडीडी, एईई, जेई, पंचायत खाता सहायक, तहसीलदार और पंचायत सचिव (वर्चुअल मोड से) माैजूद रहे। संवाद