{"_id":"678d58ce28909760910bf18c","slug":"information-given-about-pm-vishwakarma-pmegp-schemes-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119457-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीएम विश्वकर्मा, पीएमईजीपी योजनाओं के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीएम विश्वकर्मा, पीएमईजीपी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला उद्योग केंद्र उधमपुर की तरफ से सीएफसी चिनैनी में महाप्रबंधक डीआईसी किशोर सिंह कटोच की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा और पीएमईजीपी योजनाओं के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिल्पकारों एवं कारीगरों, बेरोजगार स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं सहित आम जनता ने भाग लिया।
डीआईसी के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों में सदाम हुसैन (कार्यात्मक प्रबंधक), गौतम गुप्ता (औद्योगिक संवर्धन अधिकारी) और सुवेश खजुरिया (ब्लॉक अन्वेषक) ने आम जनता को पीएम विश्वकर्मा और पीएमईजीपी योजनाओं के विभिन्न लाभों के बारे में शिक्षित किया।
उन्होंने स्थानीय लोगों को पीएम विश्वकर्मा और पीएमईजीपी योजनाओं के तहत अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों के बीच योजनाओं से संबंधित पर्चे भी वितरित किए गए। विशेष अभियान में विशेष रूप से लोहार, कुम्हार, नाई, मोची, मूर्तिकार जैसे पारंपरिक व्यवसायों के पंजीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया। मूर्तिकार या पत्थर तराशने वाला (पत्थर तोड़ने वाला), टोकरी बनाने वाला (टोकरी बुनने वाला, चटाई बनाने वाला, नारियल की जटा बुनने वाला या झाड़ू बनाने वाला), गुड़िया और खिलौने बनाने वाला, माला बनाने वाला (मालकार), धोबी, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि इन व्यवसायों से जुड़े सभी छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा ताकि उन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभ मिल सके। कार्यक्रम में उप-मंडल मजिस्ट्रेट गुरुदेव कुमार, खंड विकास अधिकारी रामपॉल और नायब तहसीलदार चिनैनी भी शामिल हुए।