{"_id":"5805205c4f1c1b672c703144","slug":"indignation-rally-on-college-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज बनाने की मांग पर रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज बनाने की मांग पर रोष रैली
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचैरी
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी में कालेज बनाने की मांग पर स्थानीय लोगों ने पंचैरी कालेज समिति के बैनर तले रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। सोमवार की दोपहर पंचैरी के लोगों ने क्षेत्र में कालेज बनाने की मांग पर रोष रैली निकाली, जो पंचैरी तहसील कार्यालय में समाप्त हुई। यहां पर लोगों ने नायब तहसीलदार को क्षेत्र में कालेज बनाने की मांग पर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय निवासी लोकनाथ ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार पंचैरी क्षेत्र के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है। पंचैरी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ धोखा किया जा रहा है। कई बार स्थानीय लोगाें ने क्षेत्र में कालेज बनाने की मांग रखी, लेकिन अभी तक कालेज बनाने के कार्य को हरी झंडी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचैरी में दो तहसील दो नयाबत चार हायर सेकेंडरी स्कूल और आठ हाई स्कूल हैं। इसमें लगभग 500 के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कालेज तक पहुंचने के लिए जिला उधमपुर का रुख करना पड़ता है। इस कारण क्षेत्र की लड़कियां आगे की पढ़ाई करने से वंचित रह जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती हैं, लेकिन क्षेत्र की बेटियां पढ़ाई पूरी करने से वंचित रह गई हैं। कुछ वर्ष पहले लोगों ने कालेज बनाने के लिए जगह देने की बात भी कही थी, लेकिन फिर भी कालेज बनाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कालेज बनाने के लिए पहल शुरू नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रेममाथ भगत, जुगल किशोर, मदन गोपाल, प्रेम लाल, सुनाश सिंह सहित अन्य शामिल थे।