{"_id":"682a490df4bb82e31e0b5dee","slug":"india-army-organised-camp-udhampur-news-c-408-1-udh1003-272-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भारतीय सेना ने भरथ भगला में यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भारतीय सेना ने भरथ भगला में यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान यातायात नियमों के बारे में जनता को सीमित जानकारी देते।
डोडा। जिले में अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। ये हादसे यातायात नियमों के बारे में कम जानकारी के कारण होते हैं। भारतीय सेना ने रविवार यातायात जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन किया।
इसका उद्देश्य सड़क और यातायात नियमों के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ आम जनता को नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया। भरथ भगला के, भधरनू, गुज्जर बस्ती और भगला के लगभग 80 स्थानीय लोगों ने व्याख्यान में भाग लिया। उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात अनुशासन के बारे में अच्छी आदतों के बारे में शिक्षित किया गया।
चालकों को शराब और नशीली दवाओं के सेवन से सुरक्षित ड्राइविंग पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में बताया गया। इस दौरान सैनिकों ने सड़क पर चलने वाले चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को विभिन्न सूचनात्मक और प्रेरक पंफ्लेट भी दिए। ड्राइवर्स एसोसिएशन डोडा और स्थानीय प्रशासन ने यातायात जागरूकता फैलाने में सेना के प्रयासों की सराहना की।